उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसानों ने जानवरों से फ़सल बचाने के लिए की गौशाला की मांग


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
03नवम्बर 2022
जनपद कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील क्षेत्र
अमरौधा ब्लाक के यमुना पट्टी के बम्हरौली घाट(तीर) गाँव के किसानों ने आवारा पशुओं से चौपट हो रही फसलों को लेकर बैठक कर गौशाला बनाए जाने की माँग की।
किसान अतर सिंह ने कहा कि यमुना किनारे के गांव होने के कारण पहले बाढ़ ने व वर्षा के कारण बम्हरौली के किसानों की फसल चौपट हो गई अब आवारा जानवर खेत पर फसलो को बर्बाद कर रहे हैं। बलवीर पाल ने कहा कि किसान जंगल के खेतों में रात रात भर जागकर जानवरों को भगा रहें हैं। राम स्वरूप ने कहा कि यमुना की बीहड़ पट्टी में असमतल क्षेत्र होने के कारण खेती किसानी वैसे ही संघर्षपूर्ण है उस पर बाढ़,वर्षा के बाद अन्ना जानवरों से फसल बचाना मुश्किल है अगर जल्दी ही इन जानवरों के लिए बम्हरौली घाट में गौशाला निर्माण न हुआ तो खेती बाड़ी छोड़कर बच्चों के पालन पोषण पढाई के लिए पलायन के लिए मजबूर होंगें।


पप्पू सविता ने कहा कि यमुना बीहड़ पट्टी के दूरस्थ गाँव होने के कारण वैसे भी हम विकास में पिछड़े हैं अब आवारा जानवरों ने जीना दुसवार कर दिया।बीहड़ क्षेत्र में गौशाला हेतु पर्याप्त स्थान हैं अगर शासन प्रशासन चिंता कर ले तो गौशाला बनवाकर किसानों की जीवनी बचाई जा सकती है।बैठक में बहादुर, जयलाल,बलवान, देवी प्रसाद, श्यामू पंडित, केशव,सेवालाल,प्रदीप,जोगिंदर आदि ने बम्हरौली घाट में शीघ्र गौशाला बनाए जाने की माँग की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button