उत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

वायरल फीवर से तहसील सिकंदरा क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ दिखी।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
3 नवंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। मौसमी वायरल बुखार से सिकंदरा तहसील के दर्जनों गांव में वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। जिसके कारण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ सुबह 10 बजे होते से ही प्रारंभ हो जाती है। प्राप्त खबरों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में वायरल फीवर से पीड़ित कई दर्जन लोग पर्चा बनवाते हुए दिखे। गांव मानपुर के मरीजों ने हमारे संवाददाता को बताया कि गांव में वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। जिसके कारण सरकारी अस्पताल में पर्चा बनवा कर इलाज कराएंगे। उल्लेखनीय है कि सिकंदरा, राजपुर हवासपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सुबह से ही मरीजों की कतार शुरू हो जाती है। लेकिन सरकारी डॉक्टर सिर्फ औपचारिकता का निर्वाह करते हैं। जिसके कारण हम मरीजों का इलाज सिर्फ कागजों तक सीमित है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button