उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारा सगवर थाना प्रभारी राजपाल ने गरीब व असहाय दिव्यांगों को मिठाई फल व राहत सामग्री कई गांवोमें घर घर जाकर पहुंचाई

ग्लोबल टाइम 7:00
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में थाना क्षेत्र बारासगवर के गरीबों, बेशहारा एवं असहाय लोगों को थाना प्रभारी राजपाल ने टेढ़ा, बारा, सगवर, सेढूपुर समेत कई गांवों व मलीन बस्तियों के असहाय दिव्यागों व अत्यंत गरीबों की चौखट पर पहुंच कर प्रकाश के महापर्व दीपावली पर मिष्ठान, फल, मोमबत्ती,

प्रसाद व मूर्तियां भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी व सहयोग के रूप में आर्थिक मदद भी दी गयी। दीपावली के पर्व पर थाना प्रभारी राजपाल के नेतृत्व में असहायों को मुहैया करायी गयी उक्त सामग्री से बेसहारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने लोगो से हर सम्भव मदद करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली के त्यौहार पर दिव्यागों, निराश्रितों, गरीबो को की गयी अनूठी मदद के प्रति क्षेत्रीय लोगो ने भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button