उत्तर प्रदेशलखनऊ

भरथना नगर में अब मिलेगी जाम से निजात, लंबित पाली बम्बा ओवरब्रिज सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

कानपुर कमिश्नरी से हुई स्वीकृति, जल्द ही शुरू होगा निर्माण

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल 7017774931

भरथना: नगर में आये दिन लगने वाले भीषण जाम से नगर की जनता को अब निजात मिलने जा रही है। नगर के मुख्य मार्ग पर लगाने वाले जाम की समस्या से अब लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। इटावा के लोकप्रिय संसद प्रो. डा. रामशंकर कठेरिया तथा भरथना से सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल के अथक प्रयासों से पाली बम्बा ओवरब्रिज सड़क निर्माण को कानपुर कमिश्नरी से निर्माण हेतु स्वीकृति दे दी गई है. जिसका टेंडर जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।

आपको बता दे पाली बम्बा ओवरब्रिज मार्ग की स्थिति अब जल्द ही सुधरने वाली है, जिससे आये दिन होने वाली समस्या से लोगों को निजात मिलाने वाली है।. सड़क की स्थिति खराब होने की वजह से आये दिन पाली बम्बा चौराहे पर बड़े वाहन सड़क पर फस जाते है। जिससे मार्ग पर लम्बा जाम लग जाता है जिसके कारण यातायात बाधित होता है तथा आये दिन कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।
नगर की जनता को अब इन सारी समस्याओं से निजात मिलने जा रही है। पाली बम्बा ओवरब्रिज सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। भरथना नगर पालिका के ईओ विनय त्रिपाठी ने पालिका परिषद की बैठक में जानकारी देते हुए बताया है कि नगर में लंबित पड़े पाली बम्बा ओवरब्रिज सड़क निर्माण को कानपुर कमिश्नरी की तरफ से निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। जिसका टेंडर जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।
सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नगर में जाम की समस्या पूरी तरह से ख़तम हो जाएगी। साथ ही लोगो को इस मार्ग से गुजरने पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वास्तव में वर्षो से खस्ताहाल पड़ी इस सड़क का निर्माण होने के पश्चात आवागमन होने के साथ साथ वहां के वाशिंदों की भी सारी मुश्किलें समाप्त हो जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button