अयोध्याउत्तर प्रदेशलखनऊ

दीपोत्सव पर हनुमान चालीसा के नए संस्करण का विमोचन करेंगे सीएम !

पद्मश्री सोनू निगम ने दिया है स्वर, दीपोत्सव पर बिखरेंगे सुरलहरियां !

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज नेटवर्क टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अक्टूबर को दीपोत्सव पर अयोध्या में हनुमान चालीसा के नए संस्करण का शुभारंभ करेंगे। इसे पार्श्व गायक व पद्मश्री सोनू निगम ने स्वर दिया है।बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री हनुमान चालीसा का यह गायन मधुर, सुखदायक और भव्य है। सोनू निगम अयोध्या में श्रोताओं के बीच अपनी गायिकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगेक्योंकि करीब 17 लाख दीये (मिट्टी ), जिसमें गाय के गोबर से बने 1.25 लाख से ज्यादा दीये अयोध्या को रोशन कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।बता दें कि दीपोत्सव को दिव्यतम व भव्यतम बनाने के लिए देश-विदेश व प्रदेश के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रेस विज्ञप्ति

5 करोड़ दीयों से जगमग होंगे यूपी के गांव

51 लाख ग्रामीण परिवार मनाएंगे जल दीवाली का जश्न

घरों तक शुद्ध पानी पहुंचने से उत्सव का माहौल

हर घर जल घोषित हो चुके गांव में मनेंगी जल दीपावली

यूपी बना रहा प्रगति के नये रिकॉर्ड
-श्री स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। 19 अक्टूबर

यूपी में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचने का जश्न मनेगा। दीवाली से पहले घरों में दीप जगमगाएंगे। उत्साह और उल्लास के बीच गुरुवार को दीपोत्सव मनेगा। जल जीवन मिशन हर घर जल दीवाली मनाने की अनूठी पहल करने जा रहा है।यह आयोजन देश और दुनिया में सबसे अनोखा होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर घर जल दीवाली उत्सव में प्रदेश के 51 लाख परिवारों को जोड़ा गया है। प्रदेश इस दिन पांच करोड़ से अधिक दीयों से रोशन होगा। घरों में दीयों की रोशनी झिलमिलाएगी तो पंचायत भवन रंग-बिरंगी झालरों से सजेंगे, मिठाई बांटी जाएगी। रंगोली भी बनेगी। लोग शुद्ध पेयजल घर तक पहुंचने की बधाई एक-दूसरे को देंगे। पंचायतों पर सांस्कृतिक आयोजन कर लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए जागरूक किया जाएगा। गांव-गांव काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाएं इस दिन पंचायत प्रतिनिधियों को जल से भरा घड़ा भेंट करेंगी।

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाकर पीने के पानी की आपूर्ति शुरु कर दी गई है। उन गांव में 20 अक्टूबर को जल दीवाली मनाने की तैयारी नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने की है। गुरुवार तक विभाग प्रदेश भर के 51 लाख परिवारों को शुद्ध पेयजल से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है। अधिकारी इसे पूरा करने में जुटे हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को वर्चुअल कांफ्रेंस कर प्रदेश के समस्त जिलों में हर घर जल दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा की अब तक 50,58,783 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचा दिये गये हैं। 51 लाख से अधिक परिवारों को पानी सप्लाई से जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली पर्व की बधाई भी दी।
जलशक्ति मंत्री ने बताया कि योगी जी की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंदों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के सपने को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन प्रगति के नए रिकार्ड कायम कर रहा है।

यूपी नगर पंचायत चुनाव : मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button