उत्तर प्रदेशलखनऊ

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का लिया गया संकल्प…!

ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार

मनाया गया नागरिक विकास पार्टी का चौथा स्थापना दिवस

रसड़ा(बलिया) नागरिक विकास पार्टी अपना चौथा स्थापना दिवस स्थानीय गांधी पार्क के मैदान में बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई पार्टी के स्थापना दिवस पर एक समारोह सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत निर्माण पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी का गठन समाज के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए किया गया है,भ्रष्ट्राचार मुक्त व्यवस्था लागू कराना पार्टी का उद्देश्य है क्योंकि हर अंतिम नागरिक को विकास से जोड़कर व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करके ही देश का समग्र विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा की यदि हमारी सरकार बनी तो ।भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कठोर कानून बनाया जायेगा। साथ ही आम नागरिक से लेकर उच्च स्तर के लोंगो के लिए समान व मुफ्त शिक्षा, स्वस्थ सेवा देने के साथ प्रत्येक घर मे एक व्यक्ति को कम से कम एक नौकरी देने की व्यवस्था दी जाएगी। वहीं किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई, बिजली की सुविधा दी जाएगी। अध्यक्षता कर रहे राजू सिंह ने कहा मौजूदा बीजेपी सरकार में व्यापारी,नौजवान,किसान और आम आदमी त्रस्त है। क्योंकि चारो तरफ भय,भ्रष्ट्राचार, बेरोजगारी से सभी लोग दुखी हैं। सरकार उसे रोकने में विफल है। उन्होंने आम लोंगो से पार्टी से जुड़ कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया। समारोह को चन्द्रमा सिंह, चन्दन सिंह, कालिका सिंह, देव मुनि पाण्डेय,सत्येंद्र शर्मा ,ऋषिकेश जी आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button