उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने फीता काटकर दीपावली बाजार का किया शुभारंभ, की खरीददारी

मुख्य विकास अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के अनुरूप विकास भवन माती के सामने विशाल दीपावली बाजार का किया गया आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
18 अक्टूबर 2022

जिलाधिकारी नेहा जैन ने विकास भवन में दीपावली के शुभ अवसर पर लगाए गए दीपावली बाजार का फीता काटकर शुभारंभ किया, इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आरसीटी एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया तथा जिलाधिकारी ने उत्पादों जिसमें मोमबत्ती, अचार, लिफाफे, टेडी बेयर आदि की खरीदारी की तथा उपस्थित लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करने हेतु प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज आदि पर्वों की पूर्व संध्या पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के अनुरूप विकास भवन माती के सामने विशाल दीपावली बाजार का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी कानपुर देहात द्वारा एनआरएलएम के सहयोग से किया गया है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट एवं आरसेटी-निदेशक गोपाल कृष्ण उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सॉफ्ट टॉयज, कैंडल, अगरबत्ती, बुकुनू, मसाला, आर्टिफिशियल ज्वैलरी जैसे विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण ऑयस्टर मशरूम का स्टॉल था साथ ही विभिन्न दीये और गाय के गोबर से बने सामानों का स्टॉल लगाया गया था। यह कार्यक्रम दिनांक 18.10.2022 से 21.10.2022 तक सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक चार दिवसीय कार्यक्रम होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button