उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनपद में ऐतिहासिक है बाजार शुकुल का दुर्गा पूजा महोत्सव

ग्लोबल टाइम्स7 न्यूज नेटवर्क

अमेठी से सरजू प्रसाद तिवारी


बाजार शुकुल अमेठी — पहले जनपद सुलतानपुर में दूसरा स्थान रहा और आज अमेठी जनपद का अंग होने के नाते दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने में बाजार शुकुल अग्रणी है यहाँ तक कि यहाँ का महोत्सव जनपद में प्रथम श्रेणी में आ गया है और अपनी ऐतिहासिकता की पराकाष्ठा को पहुँच चुका है जहाँ प्रतिवर्ष दर्शकों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ा करती है
बाजार शुकुल का दुर्गा पूजा महोत्सव का सफर 38साल पुराना है इसके प्रारम्भिक इतिहास पर नजर डाले वगैर इस महोत्सव की ऐतिहासिकता अधूरी रह जायेगी तो आइए पाठकों को इसकी ऐतिहासिक झलक की ओर ले चलते हैं बताते चलें कि यहाँ 1984ई0के पूर्व कस्बा वासियों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाता रहा है जिसमें भारी बरसात के बावजूद हजारों की भीड़ जुटा करती थी किन्तु समय ने करवट ली बंगाल से आये डा0 किशोर कुमार विश्वास ने लोगों की श्रद्धा का रुख दुर्गा पूजा की ओर मोड दिया इन्होने पहली मूर्ति अपने हाथ से निर्मित कर पूजा शुरु कर दी और लगातार तीन साल तक यही क्रम चला कस्बा ही नही क्षेत्र के भिन्न भिन्न गांवों में मूर्तियाँ बनाई थी फिर क्या कस्बा वासियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ओर से मुख मोड कर आदि शक्ति माँ दुर्गा की पूजा की ओर ऐसी तीव्रता ले चला कि यहाँ का दुर्गा महोत्सव जनपद सुलतानपुर में दूसरा स्थान पर और आज अमेठी जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है क्षेत्र के गाँव -गाँव में दुर्गा महोत्सव मनाया जाने लगा है आज यहाँ का दुर्गा पूजा महोत्सव अपने 38साल के लम्बे ऐतिहासिक सफर के और भाईचारा की मिसाल को निर्वाध रूप से कायम करता हुआ ऐतिहासिकता की पराकाष्ठा को पा चुका है अध्यक्ष संदीप सोनी उपाध्यक्ष गोबिंदा संरक्षक शेखर गुप्ता भाजपा जिलाउपाधक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला पत्रकार रामफेर यादव डाक्टर श्रीकांत शुक्ला रमेश शुक्ला पूर्व प्रधान रबि तिवारी केडी मिश्र पूर्व प्रधान पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह आदि क्षेत्र बासी शक्ति मां दुर्गा पूजा महोत्सव पर गर्व कर रहे हैं रिपोर्ट सरजू तिवारी अमेठी

Global Times 7

Related Articles

Back to top button