उत्तर प्रदेशलखनऊ

धारा 144 का उल्लंघन कर जुलूस निकालने पर कर्णीसेना पर मुकदमा

35 नामजद एवं 500 से 600 अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत हुआ अभियोग

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को कर्णीसेना द्वारा शहर में 144 धारा का उल्लंघन करते हुए विशाल जुलूस निकाला गया। जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने 35 नामजद एवं 500 से 600 अज्ञात लोगो के खिलाफ सदर कोतवाली में ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
कोतवाली औरैया ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दशहरा पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे। उसी समय स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई कि रंग महल गेस्ट हाउस औरैया में धीरे-धीरे लोग एकत्र होते जा रहे हैं। इन लोगों के इकट्ठा होने पर कोई सांप्रदायिक व अनैतिक घटना घटित होने की संभावना है। कार्रवाई करनी का कष्ट किया जाए। सूचना पर वह रंग महल गेस्ट हाउस जा रहे थे। उसी समय रास्ते में एक जुलूस टाइप का कई व्यक्तियों का समूह जिसमें कई चार पहिया वाहन खुले हुए जिनके आगे की ओर कर्णीसेना के झंडा हाथ में लिए हुए व मोटर साइकिल में बंधे हुए तथा साफा लगाये हुए एवं ऊपर से खुली कार में दो व्यक्ति अनियमित तरीके से बारी-बारी से तलवार का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। मय हमराह फोर्स द्वारा जालौन चौराहा व जेसीज चौराहा के मध्य करीब 12 बजे उनके द्वारा रोका गया। जुलूस में इकट्ठे व्यक्तियों की अगुवाई करते हुए व्यक्तियों से जुलूस एवं इकट्ठे होने का कारण जानने लगा, तभी खुली कार में तलवार लहरा रहे व्यक्ति ने उतावलेपन में अपना नाम डीके ठाकुर सिंगर हरियाणा बताया। जिस पर उन्होंने कहा कि धारा 144 लागू है। देश की अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, तथा सांप्रदायिक सौहार्द बेकार हो रहा है। जुलूस में लोग पुलिस को देखते ही तितर-बितर होकर भागने लगे। जुलूस में आये व्यक्तियों का जमावड़ा काफी था। इसलिए शांति व्यवस्था को देखते हुए उन्हें हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना उचित नहीं समझा गया।
उपरोक्त उपनिरीक्षक ने डीके ठाकुर निवासी हरियाणा सोनीपत हरियाणा भारत, शनि सिंह राजपूत कर्णीसेना अध्यक्ष, बृजेश सिंह सेंगर, बबलू ठाकुर, महेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह, निवासी तिलक नगर औरैया, जितेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी उपरोक्त, प्रतीक सिंह सेंगर पुत्र अनिल सिंह निवासी बदनपुर भीखमपुर औरैया, विमल सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी उपरोक्त, विवेक सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी सुभाष चौराहा औरैया, ऋषभ सिंह सेंगर पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी भरसेन औरैया, सक्षम सेंगर पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी उपरोक्त, योगेंद्र चौहान, गुड्डा सिंह, वीरेंद्र सिंह परिहार, मंगल ठाकुर , सोनू सेंगर, शिवम सिंह, वीरू परमार, रानू ठाकुर, मोनू सेंगर, गौरव सिंह सेंगर, रवि सेंगर, राजीव सिंह, शिवम भदौरिया निवासीगण अज्ञात, कपिल सिंह , अतुल सिंह, अनुज राठौर, अमित परमार , जोगेंद्र सिंह , बृजेश सिंह , शिवभान सिंह , रविंद्र सिंह , सूर्यांश राठौर , धर्मेंद्र सिंह , शिवेंद्र सिंह के अलावा 500 से 600 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button