उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला कारागार में बन्दियों को HIV AIDS से बचाव व उपचार हेतु दी गयी जानकारियां !



 अमूल मिल्क फैक्टरी में श्रमिक हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
 ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
        कानपुर देहात
30 सितंबर 2022     

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.09.2022 को जिला कारागार में HIV AIDS के बारे में बचाव व उपचार हेतु विशेष जानकारियां  जिला अस्तपताल की संयुक्त टीम द्वारा दी गयीं।
           इसके अतिरिक्त महेन्द्र कुमार आर्य,माननीय अध्यक्ष महोदय स्थायी लोक अदालत कानपुर देहात की अध्यक्षता में अमूल मिल्क फैक्टरी में श्रमिकों के हितार्थ एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष जी द्वारा उन्हें बताया गया कि सरकारी योजनाओं जैसे आवास, बिजली बिल व नलकूप विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत में निःशुल्क किया जाता है।
           पैनल अधिवक्ता आशीष मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी श्रमिकों व फैक्टरी में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को लेबर एक्ट की विशेष जानकारियां दी गयी।
           श्रम अधिकारी वैभव पाण्डेय द्वारा विशेष जानकारियां दी गयी जिसमें उन्होंने बताया कि ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना, डॉ० ए.पी.जे. अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, दत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक श्रमिक आर्थिक सहायता योजना के बारे में बताया गया।
           उक्त शिविर में महेन्द्र कुमार आर्य,माननीय अध्यक्ष महोदय स्थायी लोक अदालत, पैनल अधिवक्तागण- आशीष मिश्रा एवं  श्रम अधिकारी- वैभव पाण्डेय एवं कार्यालय लिपिक सुबोध कटियार तथा महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button