उत्तर प्रदेशलखनऊ

देव दीपावली पर दीप जलाकर नाथ सरोवर (पोखरे)के घाटों का किया 51हजार दीपों प्रकाशमान

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क जिला प्रमुख बलिया कृष्णा शर्मा

रसडा (बलिया) कार्तिक मास के कार्तिक पूर्णिमा हिन्दी तिथि के अनुसार देश की सबसे ऐतिहासिक पौराणिक व पुण्य तिथि है। इस दिन पूरे देश (भारतवर्ष) में देव दीपावली पूरे श्रद्धा उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्तिक महिने के पूर्णिमा के दिन सोमवार को देव दीपावली के अवसर पर छोटी काशी के नाम से विख्यात नाथ नगरी रसड़ा हजारों दीपो से जगमगा उठी। वही नगर के श्री नाथ बाबा स्थिति
श्रीनाथ सरोवर श्रीनाथ बाबा पोखरे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हजारों दीपदान कर नाथ सरोवर के घाटों पर दीप जला कर दीप मालाओ का सजाकर श्रृंगार किया। बताते चलें कि नाथ पोखरे सरोवर घाट की सीढि़यों को सोमवार दिन देर संध्या के समय दीप प्रज्वलित कर जलते हजारों दीपक एवं पोखरे की स्थिर जल की लहरों में थिरकते छोटे-छोटे दीपक वहाँ उपस्थित लोगो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे था। यह अवसर रहा कि कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के दिन देवो की कृपा प्राप्ति हेतु देव दीपावली पर्व के घाट पर उमडे लोगो ने कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली महोत्सव का खूब आनंद उठाया। देर संध्या तक घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीपक जलाए। इसके पूर्व मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गंगा आरती करके कार्यक्रम की शुभारम्भ की। इस महतापूर्ण पर्व महंत गिरि ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था। देवाधि देव शिव ने इसी दिन त्रिपुर नामक दैत्य का वध किया था। जिससे इस खुशी में देव दीपावली मनाया जाता है।
रसड़ा कोतवाली व उत्तरी पुलिस चौकी श्री नाथ सरोवर के तट पर दीपदान किया। दीपदान कर पुलिसकर्मियों ने भी सुरक्षा के साथ साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनता के साथ देव दीपावली मनायी।
इस महत्वपूर्ण तिथि को श्रीनाथ चौराहा स्थिति हनुमान मंदिर को देव दीपावली के अवसर पर भव्य तरह से दीप प्रज्वलित कर पास के लोगो ने कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली महोत्सव का खूब आनंद उठाया ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button