केवट राम संवाद को सुनकर दर्शक गढ़ हुए भाव विभोर

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
29 सितंबर 2022
प्राकृतिक छटा को देखकर दर्शकों में उत्साह बढ़ा
सिकंदरा कानपुर देहात। रामलीला महोत्सव की आज छठवें दिन पटेल चौक सिकंदरा के निकट पक्के तालाब में केवट राम संवाद का आयोजन रामलीला कलाकारों द्वारा आयोजित किया गया। प्राप्त खबरों के अनुसार केवट राम संवाद का आयोजन होते ही दर्शकों की भीड़ तालाब के चारों तरफ दिखाई दे रही थी।
वहीं पर भीड़ की प्राकृतिक छटा अपने आप में अनोखा रंग बिखेर रही थी। केवट राम संवाद में जैसे ही राम ने मांगी नाव न केवट आना, वोलानाथ मरम में जाना, कहकर इंकार कर दिया। आदि संवादों का सिलसिला जारी रहा। अंत में केवट में राम लक्ष्मण सीता को गंगा पार कर दिया। गंगा पार होते ही भगवान राम ने गंगा पार उतर आई के रूप में सोने की मुद्रिका केवट को प्रदान कर दी।
लेकिन केवट ने लेने से मुद्रिका इनकार कर दिया और बोला मल्लाह कभी मल्लाहो मल्लाहो से मल्लाही लेते हैं भैया, हमने तुमको इस पार किया तुम भवसागर पार करा देना, प्रसंग सुनकर श्रोता गण भाव विभोर हो गए। उल्लेखनीय है कि विशाल भीड़ देखकर कलाकार काफी उत्साहित दिखे।