नवजात कन्याओं का केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस !

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर दिया गया जोर
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
27सितम्बर 2022
पुखरायां । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम से प्रेरित होकर प्रारंभ किए गए शारदीय नवरात्र का क्रम के तहत भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा पुखरायां के श्यामसुंदर मुखर्जी अस्पताल में जिलाधकारी के निर्देश पर जिला प्रोविजनल और वन प्रभारी ने पहुँचकर कन्या जन्मोत्सव बेटी बचाओ बेटी पढ़ो के अंतर्गत कार्यक्रम बनाया गया ,जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप कुमार सचान की उपसिथति में शारदीय नवरात्र के अवसर पर अलग-अलग चार बालिकाओं के जन्म पर माता को सम्मान पत्र और उपहार वितरण किया गया।
कस्बा के सीएचसी में जिला प्रोविजनल अधिकारी चन्द्रभूषण सिह और जिला वन प्रभारी ए के दुबे ने पहुँचकर कन्या जन्मोत्सव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत शारदीय नवरात्र के अवसर पर भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गौर गांव की लक्ष्मी पत्नी जितेन्द्र कुमार ,अमरौधा के पातेपुर की शालिनी पत्नी मोहित , सिथरारामपुर की रिंकी पत्नी आकाश औऱ चांदापुर की नसरीन पत्नी मेजाद अहमद के बेटी को जन्म देने पर फल और बच्चे की कीट , सम्मान प्रमाण पत्र एंव बधाई पत्र और वन प्रभारी के द्वारा एक पौधा का वितरण किया गया पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया वही पर जिला प्रोविजनल अधिकारी ने सम्बोधन में कहा बेटी जन्म देने वाले माता पिता को बधाई दी कहा बेटी को बचाओ और जमकर पढ़ाओ जिससे भविष्य उज्ज्वल हो सके क्योंकि बेटी घर की लक्षमी होती हैं वही जिला वन विभाग के ए के दुबे के द्वारा बेटी के जन्म पर परिवार को पॉच सागौन के पेड़ देने का अशवासनन दिया और।पेड़ लगाने के लिए प़ेरित किया इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक विशाखा वर्मा और शशि डा प्रीती आदि लोग मौजूद रही हैं।





