उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधान प्रतिनिधि ने कंपकपाती ठंड से बचाव के लिए बांटे कंबल

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम

तहसील बिधूना ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत मड़नई के मजरा भुनियापुर में बने पंचायत भवन में कंपकपाती सर्दी को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि जसकरण सिंह ने गरीबों व असहाय बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किये। शासन की ओर से गरीबों व बेसहारा असहाय लोगों के प्रति सहानुभूति के तहत शासन व प्रशासन के निर्देश पर गरीब और अपनी दयनीय दशा से जूझ रहे लोगों को उनकी परेशानी को देखते हुए इस भीषण सर्दी को देखते हुए पूरे प्रदेश में कंबल वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कंबल पाने वाली बुजुर्ग महिलायें गंगा रानी, राम प्यारी, बिटानी देवी, सिया दुलारी, रानी देवी, नन्ही देवी आदि को कंबल दिये गये। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सविता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button