उत्तर प्रदेशलखनऊ

कस्बा सिकंदरा में रामलीला समिति की ओर से भगवान शंकर की शिव बारात निकाली गई।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
24 सितंबर 2022

शिव बारात में हजारों की तादात में भक्तजनों ने भाग लिया।

वहीं पर भक्तजनों ने फूलों की वर्षा कर बरात का स्वागत किया।

सिकंदरा कानपुर देहात। वर्ष 2020-21 में कोविड-19 के चलते रामलीला समिति सिकंदरा द्वारा शिव बारात में भक्त जनों की भीड़ कम दिखी। लेकिन इस वर्ष कस्बा सिकंदरा के मुख्य मार्गो से भगवान शंकर की शिव बारात बैंड बाजों की मस्त ध्वनि के साथ हजारों भक्त जनों ने निकाल कर नगर वासियों को जागरूक कर दिया। प्राप्त खबरों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला समिति सिकंदरा की ओर से रामलीला के शुभारंभ के 1 दिन पहले भोले बाबा की शिव बारात निकाली गई। जिसमें कस्बे के हजारों हजारों राम भक्तों ने भाग लिया। वहीं पर भक्त जनों ने फूलों की वर्षा कर बरात का हार्दिक स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस शिव बारात के दौरान थाना सिकंदरा की पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क नजर आ रही थी एवं बैंड बाजों की मस्त आवाज ने शिव बारात की ओर आकर्षित कर आम नागरिकों को जागरूक कर दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button