उत्तर प्रदेशलखनऊ

मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के मकान धराशाई हुए।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर, इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।

गढ़ा कास्दा में एक गोवंश की मौत हो गयी है। दो जगह बिजली गिरने से मंदिर व एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव की मुनीम यादव कृपाल सिंह रामबेटी अनीता देवी के मकान भी बरसात में गिर कर धराशाई हो गये।सत्येंद्र कुमार गढ़ा कास्दा ने बताया‌ शुक्रवार सुबह हमारा कच्चा मिट्टी का मकान बरसात के चलते भरभरा कर गिर गए थे जिसके अंदर बधे गोवंश में एक बछड़े की दबकर मौत हो गई। गृहस्थी का सामान नष्ट होने के साथ आशियाना भी तबाह हो गया।अजय पाल अंजुम खान ब्रजकिशोर राजकिशोर आदि गढा कास्दा गांव में मकान गिरे हैं।
चकरनगर में निर्माणाधीन पुलिस फायर स्टेशन की बाउंड्री वाल धराशाई हो गई।
नौगांवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर का गुंबद बीच से दरक गया।2 दिन से लगातार बारिश को देखते हुए भरेश्वर मंदिर भरेह चारों तरफ से धसकने लगा है।मूसलाधार वर्षा से कच्चे पक्के व जीर्ण शीर्ण मकान धराशाई हो रहे है ।ज्यादातर मकानों में अत्यधिक बर्षा से मकानों की छतों से पानी टपक रहा है।आम जनजीवन ठहर सा गया है। लोगों के सामने पानी ने दुश्वारियां ही दुश्वारियां खड़ी कर दी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button