हिंदी दिवस पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर
रूरा कानपुर देहात आज हिंदी दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात की जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी के आदेश अनुसार लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता के निर्देशन मे महाराणा प्रताप युवा मण्डल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे डेरापुर ब्लॉक की स्वयं सेविका अनामिका तिवारी द्वारा मजदूरों के बीच जा कर पेंटिंग के माध्यम से हिंदी के महत्व को बताया अभय प्रताप सिंह द्वारा कहा गया की 14 सितम्बर1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को राज्य भाषा की मान्यता दी गयी कुछ भारतीय आज भले ही अंग्रेजी बोलने में अपनी शान समझते हो परंतु सच यही है कि हिंदी ऐसी भाषा है जिसे आज दुनिया के अनेक देशों में भी सम्मानजनक दर्जा मिल रहा है और हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी प्रत्येक भारतीय को विश्व स्तर पर सम्मान दिला रही है हिंदी विश्व की प्राचीन सरल भाषा है जो ना केवल भारत में बल्कि भारत के कई राज्यों में बोली जाती है तभी से आज तक लगातार हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रयास किया जा रहा है आज गूगल मे दस हजार हिंदी के पेज उपलब्ध हैं लगभग 65/भूभाग पर अब हिंदी बोली जाती है विभिन्न समाज सुधाराकों द्वारा हिंदी के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है इसी के क्रम् मे नेहरू युवा केंद्र द्वारा डेरापुर ब्लॉक मे हिंदी पखवाड़ा मनाया जायेगा जो 14 से 28सितम्बर तक चलेगा जिसमे पेंटिंग , निबंध लेखन , कविता , लेखन गोष्ठी , भाषण आदि कार्यक्रम किया जायेगा व विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया जायेगा आज कार्यक्रम मे अजीत प्रताप सिंह करन प्रताप सिंह सत्यम सिंह सुर्यांश तिवारी आराध्या तिवारी प्रिया कश्यप पंचायत सहायक जगदीश सिंह आदि रहे