तीन अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाएं सभी के मुकदमे हुए दर्ज
gt7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्रा
क्राइम रिपोर्टर तहसील मैथा
13 सितंबर 2022
शिवली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन अलग-अलग मारपीट की घटनाएं सामने आई है -पहली घटना गांव फत्तेपुर निवासी प्रेम नारायण पुत्र स्वर्गीय देशराज तथा उनके पुत्र व पत्नी के साथ हुई। जिसमें प्लाट के विवाद का मामला है गांव के ही निवासीगढ़ मुरलीधर अपनी बेटी रीता व अखिलेश पुत्र कन्हैयालाल ने प्रेम नारायण के घर जाकर विवाद किया। जिस पर आपस में मारपीट हो गई ।जिसमें प्रेम नारायण पुत्र मनजीत तथा पत्नी रामादेवी के चोटें आई हैं प्रेम नारायण को सीएचसी से जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना गांव केसरीनिवादा में दो पक्षों में खेत में पानी लगाने के लिए वाद विवाद मैं गाली गलौज व मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है केसरिनिवादा निवासी भोलू पुत्र मदन अवस्थी कल शाम को अपनी फसल सीच रहे थे तभी गांव के ही निवासी गण अमरेश यादव पुत्र भानु लाल कपिल पुत्र अमरेश यादव आकर सिंचाई के पानी को बंद कर दिया भोलू द्वारा मना करने पर दोनों लोग गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर दोनों लोगों ने मारपीट कर दी। भोलू ने बताया कि यह लोग पुरानी रंजिश मान कर मारपीट की है वहीं विरोधी पक्ष अमरेष सिंह पुत्र भानु लाल ने आरोप लगाया कि कल शाम को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था तभी गांव के ही निवासी गढ़ राम जी, गोविंद पुत्र गढ़ दशरथ तथा संदीप व प्रदीप पुत्र गढ़ मदन अवस्थी अकारण ही गाली गलौज व मारपीट करने लगे तथा लाठी डंडों व फावड़ा से हमला कर दिया,उपरोक्त तीनों मुकदमा घटनाओं के संदर्भ में शिवली कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओं की जांच के आदेश दिए गए हैं दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी ।






