उत्तर प्रदेशलखनऊ

दबंग मनचले युवक ने घर में घुसकर किया किशोरी के छेड़खानी का प्रयास

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
13 सितंबर 2022

पीड़िता की मां ने थाना सिकंदरा को दिया प्रार्थना पत्र

सिकंदरा कानपुर देहात। रात में सोते समय दबंग मनचले युवक ने एक किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया। पीड़ित किशोरी की मां ने थाना सिकंदरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना सिकंदरा के गांव ऊमरपुर निवासी रामदुलारी पत्नी स्वर्गीय इंद कुमार ने हमारे संवाददाता को बताया कि बीती रात अपने घर के बरामदे में परिवार सहित सो रही थी। उसी समय गांव का एक मनचला दबंग किस्म का लड़का ने घर में घुसकर मेरी सो रही किशोरी की छेड़खानी का प्रयास किया। उसी समय अचानक किशोरी के चिल्लाने पर हमलावर भाग निकला। पीड़ित की मां ने तत्काल प्रभाव से पुलिस 112 पर फोन कर दिया। लेकिन पुलिस घटना का अंजाम देने वाले दबंग युवक राजू को नहीं पकड़ पाई। पीड़िता की मां ने आज थाना सिकंदरा में थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत महिला पुलिस सरिता ने बताया जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button