कोटेदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

ग्लोबल टाइम्स
—-7—–
5 सितंबर
राजकुमार त्रिपाठी पत्रकार रसूलाबाद
विकासखंड रसूलाबाद की ग्राम पंचायत गहलू में रसूलाबाद उप जिलाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर के किसान सम्मान निधि बनवाने हेतु गांव में ग्राम पंचायत भवन पर चौपाल लगा किसानों की समस्याओं का समाधान करवाया तो वही गांव के ही कोटेदार सुशीला देवी पुत्र पंकज कुमार के आतंक से परेशान ग्राम वासियों ने उप जिला अधिकारी के सामने राशन ना देने व धांधली का आरोप लगाया व यह भी बताया कि सरकार के द्वारा तेल चना गरीबों को बांटने के उद्देश्य आया हुआ था जिसमें कुछ खास चुनिंदा लोगों को कोटेदार द्वारा दे कर के खाना पूर्ति कर और किसी को न् देकर मौके से भगा देता है लाभार्थी यदि किसी प्रकार की अपनी बात कहता है तो उसके ऊपर फर्जी मुकदमा लगवा देने की बात कह कर झगड़े पर आमादा हो जाता है जिसके भय से लाभार्थी अपना राशन छोड़ देता है बीते दिवस रविवार को उप जिला अधिकारी जितेंद्र कटियार ने किसानों के सम्मान निधि के बाबत चौपाल लगाई थी जिसकी बारीकी से जानकारियां किसानो को दी और यदि किसी प्रकार से वह अपने लाभ से वंचित रह गया हो तो अपने संबंधित अधिकारियों को आधार कार्ड और बैंक की पासबुक दे करके अपना पुनः सत्यापन करवा ले वही गांव के ही प्रशांत राजपूत ने एसडीएम से अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि गांव का ही कोटेदार सुनीता देवी जो उसका पुत्र पंकज कुमार राशन कोटा को संचालन करता है इसके बाद जब उसके पास अपना हक लेने के लिए जाओ तो वह घट तौली करता है उसके विषय में जब उससे बात करने की कोशिश लाभार्थी करता है तो वह मारपीट करने पर आमादा हो जाता है इसके साथ ही उसी की माँ उसका सहयोग करते हुए उसकी मां सुशीला देवी भी फर्जी तरीके से छेड़छाड़ और बलात्कार जैसे मुकदमों की धमकी देने लगती है जिस से आजिज होकर ग्रामवासी अपना राशन का अधिकार छोड़ वहां से भाग जाते हैं जिसका पूरा लाभ कोटेदार बेंच करके उठाता है तो वही पीडितबसुनीता देवी महेंद्र सिंह अरविंद सिपाही लाल आदि ने सैकड़ों लोगों ने उप जिला अधिकारी के सामने राशन की बात को लेकर के अपना दुखड़ा रो रो कर बताया जिसमें एसडीएम जितेंद्र कटियार ने फोन के माध्यम से कोटेदार को बलवाना चाहा लेकिन मौके पर कोटेदार सुशीलादेवी ना पहुंच अपने पुत्र पंकज को भेजकर खानापूर्ति की तो वहीं एसडीएम ने फटकार लगाते हुए आदतों में सुधार करने की नसीहत तो दी लेकिन बावजूद अधिकारियों के वहां से जाने के बाद जब लाभार्थी पुनः लेने गए तो उनको फिर धमकाने लगा इस बात को लेकर के ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी जा रही है इस मौके पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कटियार नायब तहसीलदार मनोज रावत लेखपाल प्रधान अनिल पालीवाल ने उपजिलाधिकारी व मनोज रावत को फूल माला पहना कर सम्मानित किया वहीं महिलाओं समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे






