उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाकियू भानु ने 7 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी मैथा को सौंपा

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क

शिव शंकर पाण्डेय

२९अगस्त

कानपुर देहात।
भारतीय किसान यूनियन भानु महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शशि सिंह की अगुवाई में मैथा तहसील परिसर में मासिक पंचायत बैठक की गई जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी मैथा को सौंपा गया।
सोमवार को मैथा तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु गुटकी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शशि सिंह की अगुवाई में मासिक पंचायत बैठक संपन्न हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 7 सूत्री ज्ञापन एसडीएम मैथा महेंद्र सिंह को सौंपा गया और ज्ञापन देकर बताया गया कि किसान आयोग का गठन किया जाए और आवारा पशुओं को तत्काल प्रभाव से गौशालाओं में भेजा जाए। ग्राम बलुआ पुर में कूड़ेदान भरे पड़े हैं उन्हें खाली करवाए जाएं। ग्राम बारनपुर (बन्ना पुर) में तालाब और खाद के गड्ढे से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। ग्राम पंचायत बैरी सवाई में सोमवती पत्नी भगवानदीन, माया पत्नी रामप्रकाश ,रमेश पुत्र सोनेलाल, नीलम पत्नी रामकिशोर, प्रियंका पत्नी अजय कुमार ,मुन्ना लाल कोरी, किश्वरी पत्नी अहमद, साजरुन पत्नी स्वर्गीय समसुद्दीन, शांति देवी पत्नी रघुनाथ को चिन्हित कर तत्काल आवास दिलाए जाएं। कौशला पत्नी राम प्रसाद निवासी बैरी सवाई को शौचालय दिलाया जाए। देव सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी नेवादा कुर्मी को शौचालय दिलाया जाए। एसडीएम मैथा महेंद्र सिंह द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया कि 10 दिनों के भीतर सभी समस्याओं को जांच कर निस्तारित कर दिया जाएगा। इस मौके पर कानपुर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र अवस्थी, कानपुर नगर जिला अध्यक्ष जगन्नाथ, युवा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव, ब्लाक महासचिव देव सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्याम बाबू, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, तहसील उपाध्यक्ष दीपू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सानू सिंह गौर सहित ब्लॉक तथा तहसील के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button