मंकीपॉक्स बीमारी समझ युवक ने यमुना में लगाई छलांग,यमुना बाढ़ में बहा, गोताखोर तलाश में जुटे
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ डॉ अजय राजावत औरैया।
औरैया। यमुना के शेरगढ़ घाट पर शुक्रवार की दोपहर जालौन के कुठौंद थाने के हसनपुर निवासी एक युवक पुल पर बाइक खड़ी कर यमुना में कूद गया। बताया जाता है कि उसे चेचक निकली थी जिस पर मनकिपॉक्स होने की सम्भवना थी। औरैया की तरफ से आ रहे एक सब्जी विक्रेता ने युवक को छलांग लगाते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक बाढ़ की लहरों में यमुना में कूदे युवक का कोई पता नहीं चला। गोताखोर बुलाकर तलाश की जा रही है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी शिव स्वरूप पमार का 18 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ भोलू को तीन दिन से शरीर पर चेचक निकली थी। जिसे कुछ लोगों ने बताया कि यह मनकिपॉक्स है और इससे मौत हो जाती है। वह इस कारण बुखार और दर्द ई पीड़ित था। शुक्रवार की सुबह 11 बजे भोलू अपने पिता से इलाज के लिए रुपये लेकर बाइक से औरैया अस्पताल कहकर निकला था और औरैया जाते समय शेरगढ़ घाट के यमुना पुल पर युवक ने बाइक खड़ी कर छलांग लगा दी। पुल से निकल रहे एक सब्जी विक्रेता ने कूदने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर शंकरपुर चौकी व देवकली चौकी पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर युवक के परिजनों को सूचना दी । जानकारी होने पर युवक के पिता शिव स्वरूप और गांव के लोगों ने यमुना पुल पर पहुंचे और पुलिस से अपने पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगाई। लेकिन यमुना का खतरे के निशान के ऊपर जलस्तर को देखते हुए कोई तलाश नहीं हो सकी। एसडीआरएफ टीम के गोताखोर से तलाशने की बात कही गई है।