उत्तर प्रदेशलखनऊ

सराय मंगली में सादगी भरे समारोह में साहित्यकारों का सम्मान किया गया

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव से
फुन्नी त्रिपाठी की रिपोर्ट

उन्नाव बारा सगवर तहसील बीघापुर के गांव सराय मंगली में सादगी भरे समारोह में साहित्यकारों का सम्मान किया गया। डाक्टर बृजेश सिंह की अध्यक्षता व पूर्व शिक्षक राष्ट्रपति से सम्मानित रमेश सिंह के संयोजन में गीत ॠषी अंजनी कुमार सिंह व गज़लकार डाक्टर अनिरुद्ध भदौरिया को साहित्य सेवा के लिए अंग वस्त्र व मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मौजूद रहे डाक्टर शैलेश प्रताप, सौरभ शुक्ला, अमरेश सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी ने काव्य पाठ किया व हिन्दी कविता की वर्तमान समय में दशा व दिशा पर चर्चा भी की गयी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button