चंद्रयान3 की सफल लैंडिग पर पूरे देश में खुशी की लहर।

भारत माता की जय, जय हिंद
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी,औरैया ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम
विक्रम लैंडर ने सफलता पूर्वक की सॉफ्ट लैंडिंग
आज पूरे भारत में खुशी की लहर तब दौड़ गई जब भारत के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग की।देश के लोगो में इतनी खुशी है कि लगता है कि भारत का प्रत्येक बच्चा चांद पर पहुंच गया हो।चंद्रयान की सफल लैंडिग पर देशवासियों ने वैज्ञानिक सोमनाथ ब उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।देशवासियों ने इसरो चीफ के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी को भी बधाई ब शुभकामना संदेश भेजा है।देश के खिलाड़ियों,पत्रकारों,नेताओं, बुद्ध जीवियों,संत महात्माओं,फिल्मी कलाकारों, ब विश्व के सभी मित्र राष्ट्रों ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर शुभकामनाएं ब बधाई दी है।चंद्रयान3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग का जो कार्य पूरा विश्व नही कर सका ,भारत ने कर दिखाया है।इसलिए इतिहास के प्रथम पेज पेज पर भारत के साथ चंद्रयान 3 का नाम लिखा जाएगा।गर्व है हमे अपने देश पर,देश के वैज्ञानिकों पर।ईश्वर की कृपा रही तो भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व के प्रथम स्थान पर होगा।
जय हिंद,जय भारत ,वंदे मातरम।