उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रतियोगिता में विजेता रहीं सिमर कौर,अध्यक्षा द्वारा तीज क्वीन का ताज पहनाया गया

एनटीपीसी में जागृति महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज का आयोजन हुआ

ग्लोबल टाइम्स -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, प्रमुख संवाददाता नंदिनी सिंह

दिबियापुर,औरैया। सावन के महीने में देश के कई हिस्से में सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है। केवल सुहागिन महिलाएं ही नहीं बल्कि कुँवारी लड़कियां भी इस दिन व्रत रख मनचाहा वर प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ की तरह ये व्रत भी सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, दांपत्य जीवन में प्रेम तथा भाग्योदय के लिए निर्जला व्रत करती हैं।


अखंड सौभाग्य की कामना से इस दिन भगवान शिव, तीज माता का स्वरूप देवी पार्वती, नंदी और कार्तिकेय के साथ-साथ गणेशजी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए विवाहित महिलाएं इस व्रत को अखंड सुहाग की कामना से और कुंवारी लड़कियां योग्य वर प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। इस दिन महिलाएं सुंदर वस्त्र-आभूषण पहन कर मिट्टी या बालू से मां पार्वती और शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा करती हैं। हरियाली तीज में श्रृंगार का विशेष महत्व है। हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं श्रृंगार कर एक जगह एकत्र होकर झूला झूलती हैं, और सावन के मधुर गीत गाती हैं।

हरियाली तीज जैसा कि नाम से जाहिर है, मौसम में हरियाली की शुरुआत करने वाला त्यौहार। यह पर्व सभी पर्वों के शुरुआत का प्रतीक माना जाता है “आ गई तीज बिखेर गई बीज” यह कहावत इस पर्व के लिए चरितार्थ है। बुधवार को जागृति महिला मण्डल की सदस्याओं ने हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति महिला मंडल की


अध्यक्षा सरोज अहलावत, उपाध्यक्ष अर्चना बाल्यान एवं समिति सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।इस दौरान सदस्याओं द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गयी, जिसमें मनोरंजन से भरपूर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जागृति महिला मंडल की नई सदस्याओं का स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर जागृति महिला मण्डल द्वारा तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता रहीं सिमर कौर, जिन्हें जागृति महिला मण्डल की अध्यक्षा सरोज अहलावत द्वारा तीज क्वीन का ताज पहनाया गया तथा लक्ष्मी मनवाल के रूप में सम्मानित हुईं। महिलाओं ने सावन के झूले का भी भरपूर आनंद उठाया तथा कजरी गीत गाए। इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, के साथ जागृति महिला मंडल की समिति- सदस्या एवं अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button