उत्तर प्रदेशलखनऊ

परगना अधिकारी सिकंदरा ने यमुना नदी के किनारे आधा दर्जन गांव का किया निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज ब्यूरो सिकंदरा
19 अगस्त 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। परगना अधिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम तहसीलदार सुभाष यादव ने आज यमुना नदी के किनारे बसे गांव बीहड़ पट्टी के करीब आधा दर्जन गांव का दौरा कर ग्रामीणों का दुख दर्द सुना एवं यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंचे पीड़ित किसानों की जानकारी हासिल कर नुकसान की भरमाई हेतु अपने सामने तहसील कर्मियों को निर्देशित कर जायजा लिया।

जिससे पीड़ित किसानों को शासन द्वारा उचित मुआवजा दिलाया जा सके। परगना अधिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम ने बाढ़ से पीड़ित गांव जैसलपुर, महदेवा,वैजामऊ,गौहानी,भुपैयापुर, बछाटी आदि गांव का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावनाओं को लेकर भी जायजा लिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button