उत्तर प्रदेशलखनऊ
चंबल नदी में बढ़ते जल स्तर को लेकर डी. एम.ने किया दौरा।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर,इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।
चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला अधिकारी अवनीश राय ने बाढ़ ग्रस्त गांव का गुरुवार को निरीक्षण किया।प्रशासन को सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए।कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे का निशान से 1 मीटर ऊपर निकल गया।
जिला अधिकारी ने तहसील प्रशासन को चौकियों पर राजस्व कर्मियों को ठहरा कर निगरानी करने के लिए कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी जयप्रकाश तहसीलदार श्रीराम यादव क्षेत्राधिकारी पुलिस राकेश वशिष्ठ स्थानीय तहसील प्रशासन मौजूद रहा।






