उत्तर प्रदेश
मोक्ष की प्राप्ति का सरल साधन है श्रीमदभागवत कथा आचार्य सतीश भाई जी

Breaking
*ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया संवाददाता रमाकांत मिश्र*
कंचौसी क्षेत्र के घसापुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि यह कथा मोक्ष, ज्ञान और भक्ति प्राप्ति का सरल साधन है।
कथा वाचक आचार्य सतीश भाई जी ने कहा कि श्रीमद्भ भागवत कथा मोक्ष, ज्ञान, भक्ति और प्रेम की प्राप्ति का मार्ग है। यह कथा सुनने से मन को शांति, पापों से मुक्ति और सांसारिक दुखों से छुटकारा मिलता है। श्रीमद्भ भागवत महापुराण ज्ञाक्व और भक्ति को बढ़ावा देती है, इससे व्यक्ति भगवान के करीब आ सकता है। परीक्षित संतोष यादव एवं प्रेमा देवी, अशोक मुनि, रामसेवक दास, सुखलाल, करन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।





