उत्तर प्रदेश

सेंट फ्रांसिस एकेडमी में ‘फ्रांसीसियन संस्करण-10’ पत्रिका का विमोचन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Breaking


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. नगर संवाददाता नारायण किशोर पोरवाल

आनेपुर, औरैया स्थित सेंट फ्रांसिस एकेडमी में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘फ्रांसीसियन संस्करण-10’ के विमोचन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रिका का विधिवत विमोचन किया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य एंटनी चाको ने की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनीता मेरी, पीआरओ श्री गौरव कुमार पोरवाल, मैगजीन एडिटर जाईना जॉर्ज, स्टाफ सेक्रेटरी जैसी मोल, सोविन, प्रेमलता गतिविधि समन्वयक जितेश सर, एवं स्नेहलता मैम, जीबी मैम, जोंबिस सर,  निजिशा मैम व समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को एक नई दिशा दी।

मुख्य अतिथि  अभिषेक भारती जी ने विद्यालय की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है और उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है।”  प्रधानाचार्य फादर एंटनी चाको ने सभी विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षिक क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, कक्षा यूकेजी असर सोविन, कक्षा 5 अमरिस सोविन, कक्षा 4 शिवेंद्र सिंह, कक्षा 7 सिद्धांत कुमार सिंह, कक्षा 10 आशीष एमिल थाॅमस  को पूरे सत्र में 100% उपस्थिति दर्ज कराने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह का संचालन अत्यंत उत्कृष्ट रूप में किया गया तथा सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार के इस भव्य आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में सभी को विद्यालय पत्रिका की प्रति भेंट की गई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button