उत्तर प्रदेश

लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी के तत्वाधान में जनसंपर्क अभियान किया गया

Breaking news

ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम औरैया उप्र. स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी के तत्वाधान में जनसंपर्क अभियान की पहल को जिले के कई वरिष्ठ समाजसेवी की अगुवाई में शुरू किया गया यह कार्यक्रम दिबियापुर के विकास कुंज में राम किशोर महाराज के आश्रम पर इसकी शुरुआत की गई इस मौके पर लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी के सभी औरैया जिले के पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अहम मुद्दों पर चर्चा की साथ ही साथ 8 अप्रैल को विश्व बंजारा दिवस की सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अग्रिम बधाइयां दी पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी औरैया जिले के पदाधिकारी ने संकल्प लिया और और पार्टी के लिए विश्वास व भरोसा जताया कि आज से हम सब मिलकर पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे इस मौके पर उपस्थित लक्खीशाह क्रांतिकारी समाज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव डा.इंद्रपाल ने पार्टी की नीतियों के बारे में अहम मुद्दों पर चर्चा की साथ ही साथ औरैया जिले के जिला अध्यक्ष योगेश नायक ने पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी से अपील की इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संरक्षक के रूप में पन्नालाल जी नायक राम नरेश नायक प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर शास्त्री जी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी प्रबुद्ध जन्म प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार निषाद व समाज के काफी बुजुर्ग जन मौजूद रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button