उत्तर प्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की

Breaking


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम सहायल/लहरापुर औरैया संवाददाता चेतन गौर

सहायल थाना क्षेत्र के करचला (लहरापुर) गांव में 16 वर्षीय युवक गुड्डन ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार रात घर से निकला था, सुबह ग्रामीणों ने शव देखा।
सूचना पर पहुंचे सहायल थाना प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button