भारतीय किसान यूनियन भानू जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने जगतपुर गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों को मानो नयन प्रमाण पत्र दिए!!

भाकियू भानू ने की बैठक मंडल महासचिव लखनऊ उत्तर प्रदेश डॉ बृजेंद्र प्रताप सिंह राजू के अध्यक्षता में एक दर्जन से अधिक लोगों को यूनियन में मनोनीत किया!!
ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के .ग्राम जगतपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल महासचिव लखनऊ डॉ. वृजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जगतपुर में यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें नववर्ष पर आगामी कार्यक्रमो के लेकर चर्चा परिचर्चा हुई ।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष उन्नाव अभिषेक पांडे ने 25 लोगों की ज्वाइनिंग संगठन में करवाई जिसमें अंकित पाण्डेय को विधानसभा अध्यक्ष भगवन्त नगर व अभिषेक शुक्ला को ब्लॉक उपाध्यक्ष सुमेरपुर मनोनीत किया गया नरेंद्र कुमार, फरमान,अरशद,विमलेश यादव, सरताज अहमद, अजमेर अली, असलम,शाहिद समेत दो दर्जन से अधिक सदस्यों को सदस्यता दी गई कार्यक्रम में जिला सलाहकार उन्नाव मनोज शुक्ला ने देसी अंदाज में आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत गर्म दूध व ताजा गुड़ खिलाकर किया अंकित पाण्डेय ने कहा कि नहरों में सफाई समुचित तरीके से न होने से किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पा रहा है फुन्नी त्रिपाठी ने कहा कि यूरिया की आपूर्ति ससमय प्रत्येक समिति व केंद्र में आवंटित की जाए । कार्यक्रम समापन उप जिलाधिकारी बीघापुर के आश्वासन पर हुआ उप जिलाधिकारी महोदय बीघापुर ने आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों से संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है जल्द ही समस्याएं समाप्त होगी ।






