उत्तर प्रदेश

जिला सहकारी बैंक शाखा झींझक में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित!

निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति के दिए निर्देश !



झींझक, जिला सहकारी बैंक शाखा झींझक में बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के निदेशक प्रतिनिधि कृष्ण प्रताप सिंह ने की। बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा अक्टूबर माह से संचालित सदस्यता अभियान, किसानों हेतु उर्वरक वितरण, बैंक द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न ऋण सुविधाओं एवं चल रहे वित्तीय कार्यों की समीक्षा विस्तारपूर्वक की गई।

बैठक के दौरान निदेशक प्रतिनिधि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों को सहकारी तंत्र से जोड़ा जाए। साथ ही उर्वरक वितरण में पारदर्शिता एवं पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। ऋण वितरण की प्रगति पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप समयबद्ध ऋण उपलब्धता सहकारिता व्यवस्था की मूल भावना है।

उन्होंने शाखा स्तर पर आमजन के साथ संवाद बढ़ाने, लंबित प्रकरणों के नियमानुसार शीघ्र निस्तारण, तथा समितियों के माध्यम से गांव स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। आगामी रबी सीजन को देखते हुए आवश्यक योजनाओं की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में शाखा प्रबंधक आदेश कुमार, हरेंद्र कुमार, मुकेश गुप्ता,अंकित कुमार  सुनील कुमार,सुरेन्द्र कुमार, सहित समिति के सभी सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और प्रगति की जानकारी साझा की।

अंत में निदेशक प्रतिनिधि ने उपस्थित अधिकारियों एवं सचिवों को बेहतर समन्वय व पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने की सलाह देते हुए आगामी माह में निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति के निर्देश दिए।

ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कानपुर देहात स्टेट हेड संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

Global Times 7

Related Articles

Back to top button