उत्तर प्रदेश

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का फफूंद में हुआ जोरदार स्वागत*

औरैया


भाजपा के मंडल फफूंद के पदाधिकारियों, कार्यकताओं,व समर्थकों रहे उपस्थित
*जीटी 7 ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद/अछल्दा ब्यूरो रिपोर्ट। 22 मार्च 2025*
*#फफूंद,औरैया।*  भाजपा ने औरैया में डॉ सर्वेश कठेरिया को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। शनिवार को कस्बे के गेल वाटिका गेस्ट हाउस में राजेन्द्र उर्फ रानू अग्निहोत्री एवं कंचन अग्निहोत्री ने  कार्यक्रम आयोजित कराया जिसमें भाजपा के नव नियुक्त डा. सर्वेश कठेरिया का कस्बा फफूंद में प्रथम आगमन पर भाजपा के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से फूल माला व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वहीं जिला अध्यक्ष ने मंच पर संबोधित करते हुए कहा कि मै मुरादगंज कस्बे का निवासी डॉ. सर्वेश कठेरिया पेशे से चिकित्सक था। मै पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में कार्यरत थे। जिन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि वह मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान रखेंगे।                                       .     कहा कि औरैया में तीन विधानसभा सीटें हैं। इनमें से सदर सीट भाजपा के पास है। जहां से गुड़िया कठेरिया विधायक हैं। दिबियापुर और बिधूना सीटें समाजवादी पार्टी के पास हैं।पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा के डॉ. रामशंकर कठेरिया को हराकर इटावा लोकसभा सीट जीत ली है।माना जा रहा है कि भाजपा ने अनुसूचित जाति के मतदाताओं पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए डॉ. सर्वेश कठेरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। वहीं भाजपा के नेता राजेंद्र उर्फ रानू अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा आज इसीलिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है क्योंकि यहां पर हर छोटे कार्यकर्ता का सम्मान होता है। कहा कि इसका परिणाम यही है कि आज भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिस प्रकार से एक आम कार्यकर्ता को पार्टी की कमान सौंप दी गई है।                                                   .आगे कहा कि  इससे आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। और बताया कि इसीलिए भाजपा में आम आदमी का सम्मान बरकरार है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंनू राजपूत महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,कंचन अग्निहोत्री महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, वर्तमान मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा,कंचन श्रीवास्तव महिला मोर्चा जिला मंत्री, कमलेश कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष, मनू राजपूत महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष औरैया,जीत कुमारी दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा, सुधांशु शेखर अग्निहोत्री किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विवेक दीक्षित मंडल मंत्री,प्रेम कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला प्रमोद तिवारी, आलोक दिवाकर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, योगेश त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष फफूंद, अवधेश शुक्ला मंडल प्रभारी,सुरेश अवस्थी, राजेश त्रिपाठी, डाक्टर अरुणेष बाजपेई, पूनम शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, कुलदीप दुबे, प्रबल शर्मा,आशू शुक्ला, बाल कृष्ण मिश्रा हिन्दू युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सभासद नंद लाल, अशोक राजपूत सभासद, राजीव कठेरिया सभासद, राम लखन पाल मंडल उपाध्यक्ष फफूंद,गौरव राजपूत सभासद, मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, अंकित रंजन त्रिपाठी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुरादगंज, विशाल रंजन त्रिपाठी सेक्टर अध्यक्ष, सहित अन्य पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button