भारतीय किसान यूनियन भानू गुट मँडल महासचिव बृजेंद्र प्रताप सिंह राजू पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय हृदय नारायण दीक्षित जी से मुलाकात कर सौपा ज्ञापन!

फुन्नी त्रिपाठी
पाटन उन्नाव। तहसील मुख्यालय के बीघापुर उप मंडी को शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट सक्रिय हो गया है। मंगलवार को संगठन के मंडल महामंत्री डॉ. बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पद्मश्री से सम्मानित हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उपमंडी बीघापुर की बदहाल स्थिति विशेष रूप से उठाई गई।
डॉ. सिंह ने बताया कि बीघापुर उप मंडी लगभग आठ वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक हृदय नारायण दीक्षित के विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई थी।लेकिन उपमंडी तक पहुंच मार्ग सकरा होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो सकी। जिला भू चयन समिति द्वारा उन्नाव–रायबरेली मार्ग से 8 मीटर चौड़े सेक्टर मार्ग का प्रस्ताव किया गया है, ताकि उपमंडी तक सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को कृषक हितैषी अनुरोध पत्र सौंपते हुए मंडी को जल्द चालू कराने की मांग की। बताया कि मंडी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उपज की बिक्री में पारदर्शिता आएगी।हृदय नारायण दीक्षित ने किसानों की मांग को उचित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणा पत्र के अनुरूप मंडी को शीघ्र चालू कराया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया है।मुलाकात के दौरान अभिषेक पाण्डेय, फुन्नी त्रिपाठी और संजय पाण्डेय अंकित सिंह राठौर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





