पुष्प फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिहं के द्वारा सुमेरपुर मे शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन !

ग्लोबल टाइम टाइम्स7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील क्षेत्र के बाबू जयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय में पुष्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में फाउंडेशन के फाउंडर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षको को सम्मानित करते हुए कहा शिक्षक समाज का दर्पण होता है। शिक्षक दूसरे अभिभावक होते हैं जो छात्रों को सही राह पर जीवन को संतुलित करने में मदद करते हैं। एक शिक्षक न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि नैतिक और नैतिक मूल्य भी सिखाता है। इससे हमें एक बेहतर इंसान के रूप में अपने व्यक्तित्व को आकार देने में सहायता मिलती है। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पुष्प फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता पूर्व शिक्षक तेज बहादुर सिहं का फूल माला अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा पुष्प फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओ ने अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन इकबाल सिंह ने किया कार्यकम मे सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेयी ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु पुष्प फाउंडेशन को बधाई देते हुए शिक्षकों की दीपावली की शुभकामनाएं दी गौरा डिग्री कालेज प्रबन्धक ने शिक्षको के प्रति आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों मान्यता प्राप्त कॉलेजो के शिक्षको को पुष्प फाउंडेशन द्वारा कलेंडर,माँ सरस्वती प्रतिमा,डायरी,पेन व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक पाडेँ योगेश बाजपेयी,बैजनाथ सिंह,पवन पासवान,प्रकाश सिंह,भोले सिंह,संगठा प्रसाद दीक्षित,विनय शुक्ला,विवेक सिंह,सुशील वर्मा ,दीपिका सिंह,राजेश तिवारी,सुनील यादव,राजबहादुर सिंह,आशीष बाबू,शिव शंकर वर्मा,विनय पाल सिंह,विवेक सिंह,विष्णु मोहन सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।






