फफूंद की घटना के विरोध में स्टेशन मास्टर ने काला दिवस मनाया

वरिष्ठ अधिकारियो से दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव
फफूंद रेलवे स्टेशन पर बीते 12अक्टूबर को टीआरडी स्टाफ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और तमाम कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर और उनके सहयोगी स्टाफ के साथ मारपीट और गाली गलौज की घटना की गई।जिसके विरोध में 17अक्टूबर को कंचौसी स्टेशन समेत प्रयागराज मण्डल के सभी रेलवे स्टेशनो पर आल इंडिया स्टेशन मास्टर यूनियन अइस्मा के आह्वाहन पर काली पट्टी बांध ड्यूटी करके काला दिवस मनाया गया।स्टेशन मास्टर स्टाफ ने डीआरएम समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ शख्त से कार्यवाही की मांग की है।
स्टेशन मास्टर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि कैसे सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल पाल और उनके सहयोगी स्टाफ ने स्टेशन कार्यालय में घुस कर ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर और उनके स्टाफ के साथ गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।जब फफूंद से अछल्दा के लिए टावर वैगन के मेमू में फिट या अनफिट का उल्लेख करने को कहा गया।जिससे इंजीनियर अनिल पाल ने अपना आपा खो दिया और स्टेशन मास्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता की ।जिस पर आरपीएफ को सूचना दी गई।आरपीएफ ने बलाल कर रहे लोगों खदेड़ा।लेकिन कुछ देर बाद आधा सैकड़ा टी आर डी स्टाफ और बाहरी लोगों को साथ स्टेशन कार्यालय में पुनः घुस कर हंगामा गाली गलौज और मारपीट की गई। जो बहुत ही निंदनीय हैं।यूनियन के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत डीआरएस प्रयागराज ,संरक्षा ,सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो से की हैं। जिसकी कोई ठोस करवाई भी आज तक नहीं की गई।जिससे स्टेशन मास्टर स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काली पट्टी बांध कर ड्यूटी करके चेतावनी दी है। स्टेशन मास्टर स्टाफ ने शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ आपराधिक मामला भी दर्ज करने
की मांग की है।
इस मौके पर कंचौसी स्टेशन अधीक्षक दरवारी कुमार,सहायक स्टेशन मास्टर सतीश कुमार,उमाशंकर, दिनेश कुमार नीरज कुमार,और जयवीर सिंह विनोद कुमार,मोहित ,दीपक आदि प्वाइंट मेन पोर्टर स्टाफ मौजूद रहा।






