उत्तर प्रदेश

शहीद रानी वीरांगना अवंती बाई जयंती पर रैली निकाल कर जनसभा हुई

जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 17 अगस्त 2025


औरैया,  1857 की अमर शहीद रानी अवंतीबाई का जन्म उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम इंडियन आइडल स्थित वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत भैरोपुर में जनसभा हुई। विशिष्ट व्यक्तियों को एवं महिलाओं को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाखन सिंह राजपूत पूर्व कृषि मंत्री ने कहा वीरांगना अवंती बाई 1857 की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ अग्रणीय भूमिका निभाई थी। उनका जन्म मध्य प्रदेश के सिवनी गांव में हुआ था। उनका विवाह विक्रमादित्य सिंह के साथ हुआ था। अंग्रेजों ने पागल घोषित कर दिया था। तदोपरांत राज्य को हड़प कर लिया गया था। इस पर सजाती राजाओं को इकट्ठाकर अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूका गया।                                               . उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा शिक्षा ही सभी तालों की कुंजी है। शिक्षा के बिना विकास अधूरा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशेष अतिथि प्रोफेसर रामासरे राजपूत ने कहा कि आजादी की लड़ाई में वीरांगनाओं का विशेष सहयोग रहा है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज का भला हो सकता है। युवा आज भटक रहा है। उसे मोबाइल पद्धति से दूर रखना है। अच्छे संस्कार सीख कर अच्छा माहौल पैदा करें। कार्यक्रम में योगाचार्य अनिल राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड ने कहा आजादी की लड़ाई में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भागीदारी रही है। आज हम देश में स्वतंत्रता पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। उसमें तमाम वीर वीरांगनाओं का योगदान रहा है। वीरांगना अवंतीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ 11 बार लड़ाइयां लड़ी थी और अंग्रेजी फौज कमांडर वॉर्डिंग गटन को हराया  था। इसके बाद रानी ने अपने आप को घिरा देखकर सतपुड़ा के जंगलों में डेरा जमा लिया। वहां भयंकर युद्ध हुआ। इसके बाद जब अपने आप घिरा समझकर अपने सेनापति से तलवार लेकर अपने पेट मे भोक ली और चिर निद्रा में सो गयी। कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना अवंतीबाई फाउंडेशन के प्रेमचंद ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रोफेसर रामासरे राजपूत, फूलसिंह, शरद राजपूत, बांकेलाल, सोनी राजपूत, सुधाकर राजपूत, राम लखन, राजेंद्र राजपूत, सुनील प्रधान, मदन प्रधान को सम्मानित किए गयें।  खुशी, गीता कुमारी, नम्रता कुमारी, राधा कुमारी, अंजली, उत्कर्ष  व किसानों में राम किशोर, बब्बू, सत्येंद्र सेंगर आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत राजपूत ने किया। सर्वप्रथम औरैया नगर में वीरांगना अवंतीबाई की रैली निकाली गई तथा नगर प्रमाण भी किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button