समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रवीन्द्र तोमर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बने राष्ट्रीय महासचिव

किसान हितों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन को किया ज्वॉइन
*भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लेटर व मनोनयन पत्र जारी कर की घोषणा*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 28 जून 2025*
*#औरैया।* भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रविन्द्र तोमर पर किसान हितों के लिए भरोसा जताते हुए संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर श्री तोमर को चारों तरफ से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही नव मनोनीत रवींद्र तोमर ने संगठन को पूरी आस्था के साथ लोगों को जागरूक करने एवं मजबूती प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रवीन्द्र सिंह तोमर को किसान यूनियन (भानू) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने रवींद्र सिंह तोमर को इस आशय का मनोनयन प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र जारी किया है। मनोनयन होने पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव रवीन्द्र सिंह तोमर ने किसानों के हितों पर प्राथमिकता देने व हर परिस्थिति में साथ खड़े होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व में उन्हें जो राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है इसके निर्वहन के लिए वह सत्यनिष्ठा, कर्तव्य बोध, ईमानदारी व वफादारी से संगठन के हित में कार्य करते हुए जनता जनार्दन एवं किसानों के हित में जागरूक करने का हर संभव कार्य करेंगे। भारतीय किसान यूनियन भानु का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बधाई संदेश देने वालों में प्रमुख रूप से जनपद के संभ्रांत गण वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवियों ने शुभकामनाएं दी हैं।