सांसद अकबरपुर द्वारा पराली प्रबन्धन हेतु कृषकों को किया गया जागरूक, बाटी गयी 450 निशुल्क बीज मिनी किट

समस्त समास्याओं के निराकरण के लिए एवं पर्यावरण की सुरक्षा /प्रदूषण की समस्या के निदान हेतु गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने की आवश्यकता है:-मा०सांसद
पराली प्रबन्धन एवं जैविक/गौ आधारित कृषि के उपायों को पालन करके कृषकों द्वारा चने की उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जायेगी, जिससे कृषको की आय में होगी वृद्धि:-मुख्य विकास अधिकारी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
07 नवम्बर 2022
कृषि विभाग द्वारा विकास भवन सभागर माती में माननीय सांसद अकबरपुर श्री देवेन्द्र सिंह (भोले) के कर कमलों से 400 चना बीज मिनीकिट का वितरण कृषकां को किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयंक/वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी आदि जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं लगभग 500 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेषक द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उनके द्वारा कृषकों को फसल अवशेष का प्रबन्धन करते हुए, पंक्ति से बवाई करने, जैविक उर्वरकों/कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात द्वारा कृषकों को फसल अवशेष जलाने से होने वाली पर्यावरणीय क्षति तथा फसल अवशेष पर होने वाली दण्डात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध में भी विस्तार से अवगत कराया गया। उनके द्वारा अपेक्षा की गयी कि कृषकों को वितरित किये गये चना बीज मिनीकिट को लाइन सोइंग, पराली प्रबन्धन एवं जैविक/गौ आधारित कृषि के उपायों को पालन करके कृषकों द्वारा चने की उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जायेगी, जिससे कृषको की आय में वृद्धि होगी।
माननीय सांसद द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुए अपील की गयी कि वर्तमान समय में मृदा में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति में कमी आयी है जिससे फसलों की उत्पादन में एक ठहराव आ गया है। इन समस्त समास्याओं के निराकरण के लिए एवं पर्यावरण की सुरक्षा /प्रदूषण की समस्या के निदान हेतु गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने की आवश्यकता है, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारे, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी आय में वृद्धि हेतु अनेको योजनाऐं संचालित की जा रही है। आपकी समस्याओं का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है तथा सरकार द्वारा इस ओर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मा0 सांसद महोदय द्वारा आयेजित कार्यक्रम में 450 कृषकों को निषुल्क मिनीकिट (चना) का वितरण किया गया।