Uncategorized

सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संगठन द्वारा हुआ खिचड़ी भोज

संस्थान व संगठन ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का भी किया आयोजित

जीटी-7, सुशील कुमार विश्वकर्मा संवाददाता दिबियापुर।
15 जनवरी 2024

#दिबियापुर, औरैया।

दिबियापुर स्थित हरी गार्डन गेस्ट हाउस में सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संगठन द्वारा मकरसंक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज व कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ,भाजपा जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कमलेश अवस्थी रहे विशिष्ट अतिथि में सुमन चतुर्वेदी राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख सक्षम सुमन चतुर्वेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा विशेष आमंत्रित अतिथि में संरक्षक डॉ एस डी सिंह, प्रदेश महामंत्री यश प्रताप सिंह व सक्षम मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम में कवि उमेश द्विवेदी, कवियित्री रश्मि मनोज, कवि प्रमोद तिवारी ने काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, परस्पर सहयोगी ग्रुप प्रभारी डॉ श्याम गुप्ता व सक्षम प्रान्त सह सचिव पंकज तिवारी रहे। इस अवसर पर ऋतु चन्देरिया, कवियत्री रश्मि मनोज, गौरव सक्सेना, अन्नू शुक्ला,आशीष अवस्थी द्वारा 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु अक्षत व पत्रक बांटे गए। आयोजकों द्वारा 50 गरीब व्यक्तियों को कम्बल बांटे गये। कम्बल वितरण के उपरांत खिचड़ी भोज आयोजित किया गया।इस अवसर पर सुधीर राजपूत को नगर संरक्षक व कुलदीप राजपूत को नगर अध्यक्ष सक्षम की जिम्मेदारी दी गई।कार्यक्रम में संगठन संचालन समिति सदस्य राघवेंद्र सिंह चौहान, सुबोध, उपेंद्र अवस्थी, अन्नू शुक्ला, विपिन तिवारी कोर कमेटी सदस्य आदित्य त्रिपाठी, सचिन तिवारी, ललित मिश्रा, मनू पांडेय, त्रिलोकी, अमित पोरवाल, रजनीकांत तिवारी आदि रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button