वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में दिया पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने का संदेश

*श्री विश्नोई सेवा मंडल की ओर से आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में अतिथियों ने पौधौं का महत्व बताया*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 09 जून 2025*
*#औरैया।* श्री विश्नोई सेवा मंडल की ओर से शहर के आवास विकास परिषद में पर्यावरण संगोष्ठी एवं वृहद पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने गुरू जंभेश्वर जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास परिषद स्थित गुरू जंभेश्वर पार्क में पौध रोपण भी किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेमनाथ विश्नोई ने की। इस दौरान बच्चों ने नाटक के माध्यम से हरे पेड़ों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि विश्व में पौधों और जीवों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए विश्नोई समाज को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अमृता देवी विश्नोई विश्व की पहली ऐसी महिला थीं। जिन्होंने एक पेड़ को बचाने के लिए अपने साथ 363 समाज के लोगों की जान न्यौछावर कर दी थी। कहा कि गुरू जंभेश्वर ने विश्नोई धर्म चलाया था। आज भी उनके अनुयाई पेड़ों और जीवों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अनूप गुप्ता ने कहा कि विश्नोई समाज का नाम विश्व पटल पर पेड़ पौधों और जीवों के संरक्षण के लिए जाना जाता है। कहा कि आवास विकास परिषद में विश्नोई समाज के गुरू जंभेश्वर के नाम से पार्क का नाम दिया गया है। उन्होंने समाज के लोगों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सर्वेश कठेरिया ने कहा कि बिना पौधों के जीवन संभव नहीं है। विश्नोई समाज का पेड़ों के प्रति लगाव एक अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम में जय वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार पोरवाल ने कहा कि अभी तक केवल यह जाना जाता था कि पौधरोपण केवल सरकार की ही जिम्मेदारी है। जबकि विश्नोई समाज का जीव व पौध प्रेम एक अलग ही मिसाल कायम किए हुए है।
इससे पूर्व आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के महाप्रबंधक एवं पर्यावरणविद् प्रशांत विश्नोई, रामकुमार विश्नोई, डॉ.योगेश विश्नोई, श्रीकृष्ण विश्नोई, रामचंद्र विश्नोई, कृष्ण चंद्र विश्नोई, अनिल कुमार विश्नोई, आनंद कुमार विश्नोई, प्रमोद विश्नोई, उमेश विश्नोई, दीपक विश्नोई, अजय विश्नोई, शगुन विश्नोई समेत समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद द्विवेदी ने किया।