उत्तर प्रदेश

पूर्व बसपा विधायक शेखर तिवारी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 25 मई  2025
*#औरैया।*  पूर्व बसपा विधायक शेखर तिवारी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेखर तिवारी इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल से सजा काट रहे कैदियों को मर्सी नजीर के आधार पर जमानत दी थी। इसी आधार पर फरवरी 2024 में उरई जेल से तिवारी को रिहा किया गया था। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने अपना यह आदेश निरस्त कर दिया। इससे तिवारी की जमानत स्वतः रद्द हो गई। पूर्व विधायक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जो अभी विचाराधीन है। उन्होंने राज्यपाल को भी अर्जी दी, जिसे नामंजूर कर दिया गया। तिवारी के सरेंडर न करने पर सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद दिबियापुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button