विश्व पृथ्वी दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

*जीटी 7 ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 22 अप्रैल 2025*
*#फफूंद,औरैया।* मंगलवार को विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन जिसमें बच्चों को टिप्स दिए गए।और बताया गया।
पृथ्वी को प्रदूषण से कैसे बचा सकते हैं इससे संबंधित बाल पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सबसे अच्छी पेंटिंग में 10 छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अमरेश पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। जिससे हमारा जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है कहीं बहुत अधिक वर्षा तो कहीं बहुत अधिक गर्मी कहीं बहुत अधिक सर्दी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इन सब का कारण स्वयं मनुष्य तथा हम सब हैं। अगर समय रहते हम लोगों ने अपनी जीवन शैली में सुधार न किया तो आने वाले समय में परिणाम बहुत ही भयावह होंगे, इसके लिए हम लोगों को पृथ्वी को बचाना होगा। आज हम सब प्रकृति का दोहन करके अपनी भोग विलास्ता पूर्ण जीवन जी रहे हैं। हम सबको पृथ्वी को पूर्ण सम्मान देना होगा। जिससे भारतीय जीवन पद्धति जो प्राचीन थी जिसमें हम सब पृथ्वी को माता मानते थे उसी को अपनाना होगा प्रकृति में जो कुछ भी है। मनुष्य के लिए तो है। लेकिन हमारे जीवन पद्धति जो प्राचीन भारतीय है। उसमें उसे प्रकट का संरक्षण करने का भी हम लोगों को कर्तव्य बताया गया। हम लोग सुबह उठकर प्रार्थना करते हैं। इसमें हम कहते हैं। समुद्र वसने देवी पर्वत स्तन मंडले विष्णु पत्नी नमस्तुभ्यं पद स्पर्श क्षमास्वमेव। इसलिए हम सबको मिलकर जल जंगल जमीन को बचाना होगा। अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील यादव, सहायक अध्यापक श्रीमती किरन मिश्रा सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।