भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग विभिन्न कार्यकमों को कराने की बनाई रूपरेखा,जिम्मेदारी तय

Breaking
*पहले से चल रहे कार्यकमों की समीक्षा,दिए जरूरी निर्देश*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 17अप्रैल 2025*
*#औरैया।* भाजपा जिला मुख्यालय तुर्कीपुर में गुरुवार को अपराह्न भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया ने भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम एवं चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर आगामी कार्यकमों पर प्रकाश डालते हुए सभी जिला पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, विभिन्न कार्यकम के जिला संयोजकों से कहा कि संगठन द्वारा जिले में जो कार्यकम आए है उन कार्यकमों को सफलतापूर्वक कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह सभी लोग अपने अपने कार्यकमों को कराने हेतु पहले तैयारी बैठक अवश्य करे और पूरे जोश और सक्रियता के साथ कार्यकमों को जिले में सफल बनाए ताकि प्रदेश और क्षेत्र में जिले की अच्छी पहचान हो। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने को जिलाध्यक्ष समझ कर कार्य करे।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक राष्ट्र एक चुनाव पर संपूर्ण जनपद में जागरूकता अभियान चलाना है। इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, एनजीओ, युवा, महिला, व्यापारी वर्ग की गोष्ठियों के माध्यम से आम लोगों से संवाद किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के माध्यम से प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बार-बार के चुनाव से सरकार के शासकीय कार्यों में जो व्यवधान होता है उससे निजात मिलेगी। प्रबुद्ध समागम, महिला संवाद, विशाल युवा संवाद सम्मेलन व पैदल यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिले भर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दीवार लेखन छात्रों व बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता जैसे विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला महामंत्री शिव सिंह भारती, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री विशाल शुक्ला, जिला मंत्री ऋषि पांडेय, योगेंद्र कैथवार, सौरभ राजपूत सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष बंटुराव दिवाकर सहित जिले के पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी रहें।