नवनिर्वाचित शिक्षक संघ पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

*जीटी 7 बृजेश बाथम विकासखंड सहार ब्यूरो रिपोर्ट। 25 मार्च 2025*
*#सहार,औरैया।* प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कठेरिया और ब्लॉक मंत्री पंकज त्रिपाठी का सम्मान समारोह कंपोजिट विद्यालय बहलोलपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम होली मिलन एवं शैक्षिक गोष्ठी के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों,संघ के पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। आपको बताते चलें कि 21 मार्च 2025 को सम्पन्न हुए उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री पद के चुनाव में पंकज कठेरिया ने 291 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की, जबकि पंकज त्रिपाठी ने 292 मत प्राप्त कर मंत्री पद पर विजय प्राप्त की। समारोह का आयोजन पंकज कठेरिया के मूल विद्यालय एवं संकुल अघारा के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया, जिन्होंने उन्हें पगड़ी, अंगवस्त्र और फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज कठेरिया और पंकज त्रिपाठी को उनके समर्पण और योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, शिक्षकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों नेताओं के नेतृत्व और उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गयें योगदान की सराहना की। इस दौरान शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों हितों के लिए सदैव संघर्ष की बात कही।