हरा नीम का पेड़ काटने से मना करने पर दबंगों ने महिला को पीट कर किया गंभीर रूप से घायल।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
22 दिसंबर 2022
परगनाधिकारी सिकंदरा ने कार्रवाई हेतु पुलिस को किया निर्देशित।
सिकंदरा कानपुर देहात। दबंगों द्वारा अचानक हरा नीम का पेड़ काटने के विवाद को लेकर दबंगों ने पीड़ित महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने दबंगों के खिलाफ परगनाधिकारी सिकंदरा को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग है। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना मंगलपुर के गांव साहनीपुर निवासी किरण देवी पत्नी देव प्रकाश दलित महिला ने बताया कि परिवार के 3 लोगों ने घर के सामने हरे नीम का पेड़ जबरन काट रहे थे। मना करने पर महिला सहित तीन दबंगों ने मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपरोक्त मारपीट के मामले को लेकर परगना अधिकारी सिकंदरा को प्रार्थना पत्र देने पर परगना अधिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम ने पीड़ित गरीब महिला की फरियाद को मद्देनजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से मंगलपुर पुलिस को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।