पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से बिधूना क्षेत्र में शोक की लहर*

औरैया
बिधूना क्षेत्र रही थी कर्मभूमि जनता के दिलों में थे रसे बसे, निधन पर लोगों ने जताया शोक*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 23 मार्च 2025*
*#बिधूना,औरैया।* पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन से जहां प्रदेश व देश में अपूर्णीय राजनीतिक क्षति हुई है वहीं खासकर बिधूना विधानसभा क्षेत्र के साथ समूचा औरैया जिला शोक में डूब गया है। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी द्वारा बिधूना विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाकर और जनता के दुख दर्द में हर समय तत्पर रहने से वह क्षेत्र की जनता के दिल में रस बस गए थे आज उनके इस आकस्मिक निधन से बिधूना क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, सपा सांसद देवेश शाक्य, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव, पूर्व मंत्री सतीश पाल,सपा विधायक रेखा वर्मा, सपा विधायक प्रदीप यादव, नगर पंचायत चेयरमैन आदर्श मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, रमेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अछल्दा डॉ शरद सिंह राणा, बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सेंगर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शुक्ला, ऋषि पांडे, पूर्व चेयरमैन अमित बाथम,पूर्व प्रधान शिवमंगल सिंह सेंगर, मोहम्मद जाकिर मंसूरी, प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री, संपादक गिरीश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुशवाहा, पूर्व प्रधान माधव दुबे, पवन चोपड़ा, पीटीआई केशव सिंह सेंगर, पत्रकार राम प्रकाश शर्मा, पत्रकार गौरव श्रीवास्तव, भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, रामबाबू शुक्ला, मान्यता प्राप्त पत्रकार हरगोविंद सिंह सेंगर जितेंद्र शाक्य आदि लोग प्रमुख हैं।