उत्तर प्रदेश

सहायक प्रवर्तन अधिकारी पद पर शिखा सिंह का हुआ चयन, लोगों ने जताया हर्ष*



ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी


उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के रग्घूखेड़ा निवासी शिखा सिंह का प्रवर्तन निदेशालय में सहायक प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयन होने पर स्थानीय लोगो में हर्ष है। बीघापुर विकासखंड क्षेत्र के गांव रग्घू खेड़ा निवासी धर्मेंद्र सिंह व मां शैलजा सिंह की पुत्री शिखा सिंह की ईमानदारी व लगन पूर्वक पढ़ाई ने शिखा को ग्रामीण अंचल से ले जाकर शिखर तक पहुंचाया। 2021 के कोरोना काल में पिता को खोकर गम को सहते हुए शिखा ने बीघापुर क्षेत्र के पतिराजा महिपाल इण्टर कॉलेज से 2019 की हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 5वां स्थान हासिल कर नाम रोशन किया था। शिखा के ऊपर से पिता का साया उठ जाने के बाद भी शिखा ने धैर्य नहीं छोड़ा । शिखा की मां शैलजा सिंह प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। मां शिखा सिंह की देख रही में सफलता हासिल की। शिखा की सफलता पर पतिराजा महिपाल इंटर कालेज के प्रबंधक निर्भय सिंह लाला अभय सिंह बाबू नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार वाकुश सुधीर बाजपेई प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह प्रमुख पुष्पा पासवान प्रधान भोले सिह अमरेश दीक्षित प्रधानाचार्य बजेश सिंह ने शिखा को शुभकामनाएं दी हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button