जिले से गुजर रहे संतों का किया गया स्वागत !

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
18 मई 2023
#औरैया।
कानपुर से जिला जालौन महायज्ञ में जा रहे संतों का गोपाल इंटर कॉलेज में शहर के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। संतो ने जिले को धार्मिक नगरी बताया। कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में भी जिले की विशेष भागीदारी रही है।
पनकी धाम कानपुर के महंत श्री श्री 108 महामंडलेश्वर कृष्ण दासजी महाराज, महंत मनोजानंद गोल्डन बाबा, कानपुर, आशा देवी मंदिर के महंत श्री श्री 108 आशुतोष गिरी जी महाराज, सिद्धनाथ धाम के महंत बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज के अलावा दंडी आश्रम के महंत श्री श्री 108 डा. उदितानंद ब्रह्मचारी का काफिला कानपुर से चलकर जालौन जिला की ओर जा रहा था। औरैया नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत सम्मान किया। गोपाल इंटर कॉलेज में संतों का स्वागत कार्यक्रम में कई श्रद्धालु पहुंचे। संतो ने औरैया को धार्मिक नगरी बताया। कहा कि यह क्षेत्र धर्म के साथ राजनीतिक से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों को धर्म के मार्ग को अपनाकर जीवन को सफल करने का लक्ष्य बताया। इस मौके पर गोपालजी दीक्षित, अनुरुद्ध शुक्ला, अर्पित दुबे, अमित शुक्ला, संजय पोरवाल व विश्व हिंदू परिषद के अजय गुप्ता सहित कई श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत सम्मान किया।